Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़ : 4 कट्टरपंथी कश्मीरी युवाओं के एक गिरोह को 4 पिस्तौल 120 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज चार कट्टरपंथी कश्मीरी युवाओं के एक गिरोह को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए इन चारों कश्मीरी युवाओं के पास से पुलिस 4 अत्याधुनिक पिस्तौल व 120 जिन्दा कारतूस व अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किए हैं। इनमें से एक आरोपित मारे गए आतंकी बुरहान कोका @ छोटा बुरहान का बड़ा भाई है जिसका नाम इश्फाक मजीद कोका हैं। इनके पकडे जाने से दिल्ली में एक बहुत बड़ी आतंकी हमला टल गया। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अल्ताफ अहमद डार निवासी  जिला पुलवामा, जम्मू-कश्मीर, आयु-25 वर्ष, इशफाक मजीद कोका निवासी  शोपियां, अनंतनाग, जेएंडके, उम्र-28 साल, मुश्ताक अहमद गनी निवासी जिला शोपियां,जेएंडके एज-27 साल व आकिब साफी  निवासी शोपियां, अनंतनाग, जेएंडके, उम्र- 22 साल हैं। यह गिरोह  हथियार-गोला-बारूद का भारी जखीरा इकट्ठा करने के बाद दिल्ली में आतंकी हमले की योजना बना रहा था   

 

Related posts

गुरुग्राम पुलिस पर फायरिंग कर मोस्टवांटेड बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने वाला रवि उर्फ़ भोला अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोटरसाइकिल पर स्टंट करके महिलाओं को परेशान करने वाले दो नवयुवकों को दुर्गा शक्ति टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

शादी से इनकार पर युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली के टावर पर चढ़ा दीवाना, प्रशासन और लोगो की 3 घंटे तक थमी रहीं सांसें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!