Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

एमसीडी के संविदा शिक्षकों के साथ खड़ी केजरीवाल सरकार, कॉंट्रैक्ट जल्द होगा रिन्यू-शिक्षा मंत्री आतिशी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को एमसीडी स्कूलों के संविदा शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री और मेयर ने शिक्षकों के अनुबंधों के नवी नीकरण संबंधी चिंताओं को दूर करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके अनुबंधों के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि,सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर कामकाजी वातावरण प्रदान करना और उनका सम्मान करना हमेशा से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता रही है। इस दिशा में हम एमसीडी के स्कूलों में काम करने वाले संविदा शिक्षकों के साथ खड़े है और उनके कॉंट्रैक्ट संबंधी तमाम समस्याओं को ख़त्म करने की दिशा में काम कर रहे है। मेयर शैली ओबरॉय ने भी कहा कि शिक्षा हमारी प्राथमिकता,कॉंट्रैक्ट को लेकर शिक्षकों की तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे और जल्द ही एमसीडी के संविदा शिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को काम करने का बेहतर वातावरण प्रदान करने पर जोर देते हुए कहा, “यह महत्वपूर्ण है ताकि शिक्षक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। 2015 से पहले दिल्ली सरकार के स्कूलों में भी अतिथि शिक्षकों का अनुबंध नवीनीकरण एक प्रमुख मुद्दा था, लेकिन जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार आई है, संविदा शिक्षकों के अनुबंध बिना किसी आवेदन के स्वतः ही नवीनीकृत हो जाते हैं। शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह अब एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाएगा और एमसीडी के शिक्षकों को इस विषय पर चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।

शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके और उनके छात्रों के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने हमेशा शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। अब जब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो यहाँ भी शिक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के चुनाव न होने के कारण अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन हम एमसीडी स्कूलों में सभी शिक्षकों के अनुबंधों को जल्द से जल्द नवीनीकृत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बैठक के दौरान आरके पुरम की विधायक प्रमिला टोकस और शिक्षा सचिव अशोक कुमार भी मौजूद थे।

बता दें कि एमसीडी स्कूलों में लगभग 2200 संविदा शिक्षक काम कर रहे हैं। इन संविदा शिक्षकों को अनुबंध नवीनीकरण को लेकर लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर एमसीडी स्कूलों में काम पर पड़ रहा है। इस दिशा में मेयर शैली ओबरॉय प्राथमिकता के साथ काम कर रही है और जल्द ही इन शिक्षकों के अनुबंधों को नवीनीकृत किया जाएगा।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: भाजपा के 44 विधायकों और सांसदों पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप-अलका लांबा

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को बनाया सफल, पूरे देश और दुनिया में हो रही चर्चा – मनीष सिसोदिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पहले दिन की सीईटी-2025परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, परीक्षार्थी बोले, थैंक्यू नायब सरकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x