Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 3 सब इंस्पेक्टर, एक हवलदार व 1 अन्य पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत्त,विदाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज अपने कार्यालय कांफ्रेंस हाल  में आयोजित विदाई पार्टी में सेवानिवृत्त हुए 8 पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह,गर्म कंबल, कैरी बैग व अटैची भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्त जवानों को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न अच्छे कार्य के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त हुए आठों पुलिसकर्मियों के नाम इंस्पेक्टर राजेंद्र,रोहताश,वेद प्रकाश , उप-निरीक्षक राजकुमार, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत एवं वाटर कैरियर थान सिंह हैं। 
 
इस मौका पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं।  इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिवार जन, डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल, एसीपी मुख्यालय संदीप मोर,  सहित सभी संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे

Related posts

फरीदाबाद :डीजे पर रोक, मृत्यु भोज व दहेज की लिस्ट पढऩे बुराईयों के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण गांव छांयसा में आयोजित की महापंचायत।

Ajit Sinha

25 हजार रूपये का ईनामी मोस्ट वान्टेड बदमाश, हत्या की घटना में सजायाफ्ता एवं यूपी पुलिस के हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:धरना, प्रदर्शन और दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई डेल्टा कंपनी ने पुलिस लाइन में किया अभ्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x