Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

ब्रेकिंग: हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी संगठनात्मक विषयों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिले

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री को कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया भी दिया। लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में नायब सैनी ने अमित शाह के साथ प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत भी की। सैनी ने अमित शाह के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की, तथा आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इससे पहले सैनी ने 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ ही हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी थी।

शनिवार को सुबह सुबह अमित शाह से मुलाकात के बाद उत्साह से भरे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे और यहां घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ कार्यक्रम में शिरकत भी की। नायब सैनी ने बताया कि श्री शाह से हरियाणा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए शाह से आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके लिए भी शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सैनी ने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से  मोदी सरकार और मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी गांव गांव पहुंच रही है और लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ रही है। नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related posts

बीजेपी फ़रीदाबाद की तिगाँव व पृथला विधानसभा के 7 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ।   

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खरगे बोले- सभापति और सरकार नहीं चाहते कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखे

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क नंबर -126 के पास अवैध रूप से गेट लगाए जाने का मामला सीएम, डीसी,डीटीपी कार्यालय में पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x