Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

प्रदेशभर के ब्राह्मण नेताओं ने किया भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन का ऐलान, चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर दिया समर्थन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: प्रदेशभर के ब्राह्मण नेताओं ने आने वाले चुनावों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन का ऐलान किया है। 25 अलग-अलग संस्था व संगठनों के ब्राह्मण नेताओं ने चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर हुड्डा के लिए अपने समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर जींद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद आश्री एवं ईश्वर पूजम (पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष, इनेलो),  राम कृष्ण (SC प्रदेश उपाध्यक्ष व 2 बार के पूर्व जिला प्रधान,  SC प्रकोष्ठ), सुभाष मिर्जापुर जिला प्रधान कुरुक्षेत्र (SC प्रकोष्ठ, जेजेपी), डॉ सुभाष मुद्गल कपाल मोचन (यमुनानगर), ईश्वर सिंह (हल्का पेहवा, प्रधान SC प्रकोष्ठ, जेजेपी), दिनेश पाल ज्योतिशर (जेजेपी), राजेंद्र मदान (जेजेपी) समेत दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों व भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए  सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। उनके अलावा बीजेपी, जेजेपी व इनेलो छोड़कर दर्जन भर नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। हुड्डा ने कहा कि ब्राह्मण समेत तमाम वर्गों की तरफ से कांग्रेस को मिल रहा समर्थन अभूतपूर्व है। वो इस समर्थन को एक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह समाज के प्रत्येक वर्ग का उचित प्रतिनिधित्व और विकास सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर पंडित जिले सिंह पिचोलिया (प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा व हरियाणा एंड वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन), मनोज त्यागी (प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूक महासंघ), जितेंद्र शर्मा (पूर्व मंत्री ओमप्रकाश शर्मा के भांजे), एमपी शर्मा (प्रधान, पंचकूला ब्राह्मण सभा) शमशेर कौशिक (प्रधान, पिंजौर एवं कालका ब्राह्मण सभा), रतन शर्मा (प्रधान, पानीपत ब्राह्मण सभा),  सुरेंद्र शर्मा (महासचिव, संस्कृत महाविद्यालय, रामराय), सुरेंद्र सारस्वत (पूर्व प्रधान, सारस्वत ब्राह्मण सभा, कुरुक्षेत्र) कैथल जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रवक्ता नरेश भारद्वाज, सुशील शर्मा (प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, करनाल), बीजेपी नेता और पिंगली से 3 बार के सरपंच नरेश शर्मा (पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव बैंक व प्रधान, अखिल भारतीय ब्राह्मण धर्मशाला, कुरुक्षेत्र), अशोक शर्मा (सरपंच गोगड़) सुरेश शर्मा (सरपंच, पिलनी, कैथल), बजिन्दर शर्मा (पूर्व सरपंच, फफड़ाना), राजेन्द्र शर्मा (पूर्व सरपंच, मुआना), प्रमोद शर्मा (प्रधान, परशुराम सभा, करनाल) रामकरण शर्मा (महासचिव, ब्राह्मण सभा, करनाल) रिंकू शर्मा (प्रधान, चीका) समेत करीब 25 संस्था व संगठनों के प्रतिनिधियो ने कांग्रेस का समर्थन किया । साथ में इस मौके पर हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Related posts

बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ ने दिया निकाय चुनाव प्रभारियों को जीत का मंत्र

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ‘सुपर-100 कार्यक्रम’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित विधायकों ने सीखी विधायी कामकाज की बारीकियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x