Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि को 9 साल से बढाकर 12 साल करने का लिया गया निर्णय- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि को केन्द्र सरकार के अनुरूप करतेहुए 9 साल से बढ़ाकर 12 साल करने का निर्णय लिया गया है।  विज ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक अधिसूचना जारी की जाएगी ताकि टूरिस्ट /टूरिज्म क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि इस आशय के संबंध में आज मुख्यमंत्री ने एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री अनिल विज से अम्बाला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने टूरिस्ट परमिट की वैधता में एकरूपता लाने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसके बाद परिवहन मंत्री की आदेशों के तहत विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था जिसकी स्वीकृति आज मिली है। परिवहन मंत्री ने बताया कि टूरिस्ट परमिट हेतु टूरिस्ट वाहन के पंजीकरण की तिथि से एनसीआर क्षेत्र में पेट्रोल/सीएनजी के वाहनों के लिए 9 साल की अवधि को बढ़ाकर 12 साल किया गया है जबकि एनसीआर क्षेत्र में डीजल वाहनों की अवधि 9 साल से बढ़ाकर 10 साल की गई है। इसी प्रकार, नॉन -एनसीआर क्षेत्र में पेट्रोल/सीएनजी तथा डीजल वाहनों की अवधि को 9 साल से बढ़ाकर 12 साल किया गया है।  उल्लेखनीय है कि गत दिनों अंबाला टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने एक पत्र के माध्यम से बताया था कि केन्द्र सरकार ऑल इंडिया परमिट पॉलिसी के अनुसार पंजाब व हिमाचल प्रदेश में  12 साल तक परमिट दिए जाते हैं जबकि हरियाणा में इन परमिटस को 9 साल की अवधि थी। इस अवधि को 12 साल करने से सभी हितधारकों को लाभ/फायदा होगा।            

Related posts

हरियाणा: स्वास्थ्य विभाग ने सुशासन दिवस -2020 पर चार प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर एक और उपलब्धि हासिल की है।

Ajit Sinha

हरियाणा में गठबंधन की नहीं, बल्कि घोटालों की सरकार है- हुड्डा

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने कहा- वोट चोरी हुआ तो लोगों की पहचान और नागरिकता खत्म हो जाएगी, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x