Athrav – Online News Portal
दिल्ली

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन किया-सीएम आतिशी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सीएम आतिशी ने शनिवार को एम्स ट्रामा सेंटर में गोविंद पुरी में हुई चाकूबाजी के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चाकूबाजी के कारण परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।  इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, “भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन कर दिया है। केंद्र सरकार की दिल्ली में बस एक जिम्मेदारी दिल्लीवालों को सुरक्षा देना है लेकिन भाजपा इसमें भी पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि, शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण दिल्ली वाले परेशान है, लोग अपने घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करते जबकि शहर में अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे है उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। सीएम आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में लोगों को सुरक्षा देने का भाजपा शासित केंद्र सरकार अपना काम ठीक से करें वरना सबक सिखाने के लिए सभी दिल्ली के लोगों को साथ आना पड़ेगा*

सीएम आतिशी ने मीडिया से साझा करते हुए कहा कि,”गोविंदपुरी में आज सुबह हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसकी कई घंटों की सर्जरी चल रही है। उन्होंने कहा कि, ये वही इलाका है जहाँ से 100-200 मीटर की दूरी पर दो हफ़्ते पहले एक ऑन ड्यूटी बीट कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि, आज सुबह शाहदरा इलाके में भी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर गोलियाँ चल गई।”सीएम आतिशी ने कहा कि, “मैं ये जानना चाहती हूँ कि, केंद्र सरकार क्या कर रही है। भाजपा शासित केंद्र सरकार की दिल्ली में बस एक जिम्मेदारी है, और वो है दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को संभालना, दिल्ली वालों को सुरक्षा देना।

लेकिन भाजपा इसमें भी पूरी तरह फेल हो गई है। रोज़ कभी किसी की हत्या हो रही है, कभी गोलीबारी हो रही है, कभी किडनैपिंग की घटना हो रही है, कभी किसी को फिरौती की कॉल आ रही है।”उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित केंद्र सरकार ने आज दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन कर दिया है। दिल्ली वाले परेशान है। कोई अपने घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करता, रेस्टोरेंट में गोलियाँ चल रही है, गाड़ी के शोरूम में गोलियाँ चल रही है, मॉर्निंग-वॉक करने जा रहे लोगों पर गोलियाँ चल रही है, घरों के अंदर चाकूबाजी हो रही है। आज अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है कि हमनें कुछ ग़लत किया तो पकड़े जाएँगे।”सीएम आतिशी ने कहा कि, “मैं भाजपा शासित केंद्र सरकार को कहना चाहूँगी कि, आपके पास दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देने का एक काम है। आप अपना काम ठीक तरह से करिए वरना आपको अपनी सही जगह दिखाने के लिए सभी दिल्ली के लोगों को साथ आना पड़ेगा।”

Related posts

पीएस नरेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान सार्वजनिक सुविधा कियोस्क का उद्घाटन

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी आगामी एक महीने तक कोई भी जन-आंदोलन या सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं करेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ajit Sinha

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x