Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार: नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष सिरसा में बाबा भुम्मन शाह जी के 276वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। संतों और महापुरूषों का आशीर्वाद लेने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तब पत्रकारों ने श्री सैनी से बातचीत की। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा जहां-जहां से निकलेगी वहां-वहां से कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश और प्रदेश के लोगों को अपना परिवार मानते हैं। भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियां जनता को पसंद आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और खुशहाल हो रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाकर बता दिया है कि चुनाव 2024 में देश और प्रदेश में कमल खिलेगा और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी भारत जोड़ों यात्रा की तरह फ्लॉप सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पहले भी निकली है और वह यात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां से कांग्रेस का सफाया हो गया। आगे भी राहुल गांधी जहां-जहां यात्रा करेंगे, वहां-वहां भी कांग्रेस साफ होती चली जाएगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। नायब सैनी ने कहा कि लोगों के समझ में आ गया है कि कांग्रेस कभी भी देश को जोड़ना नहीं चाहती थी। कांग्रेस की सोच थी कि जम्मू-कश्मीर देश से अलग-थलग पड़ा रहे, इसलिए कांग्रेस ने धारा-370 हटाने का विरोध किया था। अब जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुपर फ्लॉप रही। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया था। अब वह ‘‘भारत न्याय यात्रा’’ को भुनाने का मुंगेरीलाल का सपना देख रहे हैं, जोकि कभी पूरा होने वाला नहीं है।
नायब सैनी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव आते-आते घमंडिया गठबंधन बुरी तरह से बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में प्रगति हो रही है। मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस अगर अपने शासनकाल में गरीबों का ध्यान रखती तो उन्हें यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

Related posts

जेजेपी की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी, गठबंधन में हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ प्राथमिकता – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पोलिटिक्ल साईंस, हिस्ट्री व इकॉनोमिक्स विषय के 105 नव चयनित एसिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर स्टेशन अलॉट कर दिए हैं

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x