Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न।

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में आज श्री राधा कृष्णा धाम, वृंदावन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश में विधिवत सम्पन हुई। राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम तथा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर के स्वागत भाषण के साथ हुई। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी के नेतृत्व में वृंदावन मथुरा में किसान मोर्चा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों,प्रदेश प्रभारी /सह प्रभारियों के साथ संगठनात्मक विषयों व कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक हुई तथा आगामी कार्यक्रमों की विशेष रूपरेखा बनी।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आह्वान किये गए गौ आधारित प्राकृतिक खेती शुरुआत बिहार के गंगा किनारे पदयात्रा व किसान सभा करके की है इसे जन आंदोलन बनाने के लिए किसान मोर्चा गंगा किनारे बसे सभी जिलों में पद यात्राएं व प्राकृतिक खेती पर सेमिनार आयोजित करेगा बाद में देश सभी नदियों के किनारे बसें जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही साथ भाजपा किसान मोर्चा देशभर में फपीओ पर सेमिनार आयोजित करेगा ताकि किसान भाई कृषि उत्पादक संगठनों से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ ले सके। राजकुमार चाहर ने कहा भाजपा किसान मोर्चा मंडल स्तर तक के डिजिटल डायरी तैयार करेगा उसके निमित्त ग्राम पंचायत संयोजक व सह संयोजको की नियुक्ति करेगा।

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर भाजपा किसान मोर्चा मोर्चा 1 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक देश मे प्रत्येक जनपद में लोकप्रिय स्थानीय खेलों कबड्डी ,कुश्ती, नौकायन अर्थात ग्रामीण खेलकूद का अभियान देशभर में चलाएगा। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को केंद्र सरकार और जनता के बीच एक सेतु की भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों,सह प्रभारियों ने सहभागिता की तथा उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों ,क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।।

Related posts

अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए कैम्पस बनाएगी केजरीवाल सरकार- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस विधायक ललित नागर अपने सैकड़ों समर्थकों सहित हुए एआईसीसी रवाना, कांग्रेस का जो भी प्रत्यासी होगा उसे जिताएंगे

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बाढ़ पीड़ितों की मदद करे सरकार, तुरंत राहत कार्य करे शुरू- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x