Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने के लिए बीजेपी का चार घंटे मंथन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ गुरुग्राम:लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी फुल कॉन्फिडेंस में है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जितने के रोडमैप पर बुधवार देर रात गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भाजपा के आला नेताओं की चार घंटे तक बैठक चली, जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया और अब तक हुए कार्यों का फीडबैक लिया गया। लोकसभा प्रभारियों और संयोजकों के साथ हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा की उपस्थिति में हर एक विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।

चार घंटे तक चले मंथन के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार किया गया है, 90 की 90 विधानसभाओं में रैलियां शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी। वहीं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दावा करते हुए कहा हरियाणा में इस बार 4 जून को 11 कमल खिलने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि अभी तक 31 विजय संकल्प रैलियां हो चुकी है और बाकी बची 59 रैलियों को शीघ्र ही कर लिया जाएगा। इनकी तिथियां तय कर ली गई है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नॉमिनेशन कार्यक्रम भी शुरू होने वाले हैं उनके बारे में भी बैठक में चर्चा हुई है। बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताते हुए नायब सैनी ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रवास,  विधानसभा स्तर और इससे ऊपर के कार्यक्रमों की रचना व योजनाओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले नॉमिनेशन की तिथियां भी तय कर ली गई है। सैनी ने कहा कि 29 अप्रैल को पहला नोमिनेशन गुरुग्राम में होगा तथा 6 मई को करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वह स्वयं करनाल विधानसभा के लिए नोमिनेशन करेंगे। सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता में लोक सभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हम 90 की 90 विधानसभाओं में रैलियां पूरी करेंगे और 10 की लोकसभाओं में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलेंगे।

Related posts

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की नई गाइडलाइंस के जारी: जिला में जनसभा, रैली,धरना प्रदर्शन पर लगाया गया प्रतिबंध।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग करना रविन्द्र राजू की सबसे बड़ी खूबी: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

कांग्रेस की 7वीं लिस्ट: राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी और रेणुका चौधरी को टिकट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x