Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक सवार बदमाशों ने फैक्ट्री से घर लौट रहे, कर्मचारी को गोली मार दी,पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल जोन के थाना इकोटेक-3 के एटीएस गोल चक्कर के पास देर शाम दो बाइक सवारों ने एक फैक्ट्री के कर्मचारी को गोली मार दी । पीठ में गोली लगने से घायल कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर थाना इकोटेक पुलिस समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और और जांच शुरू कर दी गई।  पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

सूरजपुर निवासी अभिषेक बिसरख में स्थित एनरिक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कार्य करता है। देर शाम को छुट्टी के बाद जब वह कंपनी से घर के लिए लौट रहे थे, तभी एटीएस चौराहे के पास एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसको पीछे से गोली मार दी।। गोली उसके कमर में लगने के बाद पेट से निकल गई गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।  
 
सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। गोली कमर में लगने के बाद पेट की तरफ से बाहर निकल गई है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। एक बाइक पर सवार दो बदमाश थे। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। किस वजह से गोली मारी गई है यह भी अभी स्पष्टनहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है,जल्द ही इस घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
 

Related posts

मौसी के लड़के की 14 लाख रुपए देकर रेकी करवाई,और गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा की टीम ने स्मार्ट फिंगरप्रिंट विज्ञान तकनीक का प्रदर्शन करते हुए हासिल किया तीसरा स्थान, डीजीपी ने दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x