Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दे दी जान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा के सेक्टर 38 स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय किशोर ने मेट्रो ट्रेन आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया,उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.अस्पताल से कोतवाली 39 पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान रखकर मामले की जांच कर रही है।

इसी गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 16 वर्षीय किशोर जोकि दसवीं कक्षा का छात्र था, ने शाम को नोएडा से द्वारका जा रही मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. मेट्रो की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि छात्र नोएडा के सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। दोस्त ने बताया कि घटना के पहले लक्ष्य ने उसके पास काल की थी। वह काफी परेशान लग रहा था. वह किस कारण से परेशान था इसकी जांच की जा रही है.पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन का कहना है की आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए पुलिस मृतक किशोर के परिजनों से पूछताछ करने के साथ मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने जुटी है. इस दौरान मेट्रो की सेवाएं भी 20 से 30 मिनट के लिए बाधित रही और मेट्रो ट्रैक से मृतक किशोर शव से हटाने और तकनीकी जांच के बाद दोबारा मेट्रो रेल सेवाओं को दोबारा शुरू किया जा सका, इस बीच पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

Related posts

JVCC नोएडा में नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया, दिग्गजों ने साझा किए 1971 युद्ध के अनुभव।

Ajit Sinha

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के आधा दर्जन जिलों से आए महिलाओं से सम्बंधित केसों का किया निपटारा

Ajit Sinha

हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े 3 आरोपित पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x