Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की बड़ी जीत-डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:चंडीगढ़ के लोगों ने एक मौका केजरीवाल को देने का फैसला कर लिया हैं और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ निगम चुनाव में सबसे बड़ी विजेता रही। डॉ सारिका वर्मा ने चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जाकर प्रेम गर्ग और चंडीगढ़ टीम के कार्यकर्ताओं को हार्दिक मुबारक बाद दी। डॉ सारिका ने कहा लोग नफरत की राजनीति से परेशान होकर काम की राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली के काम देखते हुए चंडीगढ़ में भी सबसे ज्यादा वोट झाड़ू को दिए। पिछले कई वर्षों से बीजेपी और कांग्रेस ने निगम का काम बद से बदतर कर दिया और आज यह हाल है कि भारत की सिटी ब्यूटीफुल स्वच्छता रैंक में 66 है। चंडीगढ़ के लोग कूड़े के ढेर से परेशान हो चुके हैं और इसी उम्मीद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है.

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी 14 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जबकि बीजेपी 12 कांग्रेस 5 और अकाली एक सीट पर है. चंडीगढ़ निगम चुनाव का असर पंजाब पर जरूर दिखेगा जहां पर आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है . हरियाणा मैं भी हमारी मेहनत को इसका प्रभाव पड़ेगा और आगामी निगम चुनाव में गुड़गांव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी विजेता रहेगी.लोग बीजेपी और कांग्रेस के कार्य से बिल्कुल हताश है क्योंकि इनके सभी चुनावी वादे जुमला निकलते हैं . आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सस्ती बिजली साफ पानी बेहतरीन स्कूल अच्छे अस्पताल मोहल्ला क्लीनिक बनाकर आम आदमी की जिंदगी में बहुत आराम दिया है . अब चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और गोवा में भी लोग बदलाव ढूंढ रहे हैं और आम आदमी पार्टी एक साफ विकल्प के रूप में लोगों को पसंद आ रही है .काम की राजनीति धीरे धीरे पूरे देश का माहौल बदल देगी .

Related posts

गुरुग्राम : सीपी मोहम्मद अकील ने यातायात विभाग के अधिकारीयों से कहा जाम पर ड्रोन कैमरे से नजर रखे,जाम में न फसने दे लोगों को।

Ajit Sinha

सोहना रोड भौंडसी कट से भोंडसी जेल की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा

Ajit Sinha

एक बंद आयशर कंटेनर से 260 ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ तीन आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x