अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 सितंबर 2026 (बुधवार) से देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीयमहत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। इसके दौरान वे पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़करने के उद्देश्य से विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, ऊर्जावान युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे तथा पूर्व सैनिकों एवंपंजाबी समुदाय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। साथ हीप्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं कोर कमिटी के साथ बैठक भी करेंगे। आगामीउत्तराखंड विधानसभा चुनावों की रणनीतिक तैयारियों के दृष्टिगत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रवास अत्यंत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक माना जा रहा है। प्रवास के पहले दिन, बुधवार दोपहर 1:30 बजे नितिन नवीन नैनीताल पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत, वे दोपहर 3:00 बजे रुद्रपुर में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कोसंबोधित करेंगे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रसार तथा राज्य भर में पार्टी गतिविधियों कोबूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। तत्पश्चात, शाम 5:00 बजे वे रुद्रपुर में ही प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और प्रदेश कोर समिति की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश केशीर्ष नेतृत्व के साथ आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विषयों तथा समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य कीगहन समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन, गुरुवार सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिरमें दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा उत्तराखंड सहित समस्त राष्ट्र के सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। इसके पश्चात, सुबह 10:30 बजे वे रुद्रपुर में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम सेप्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की सहभागिता व उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर पार्टी केदृष्टिकोण को साझा करेंगे। दोपहर 12:00 बजे नवीन हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकरभारत माता के वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे।
ठीक इसके उपरांत, दोपहर 12:15 बजे वे ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में सहभागिता कर देश कीरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जांबाज पूर्व सैनिकों के अप्रतिम शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे रुद्रपुर में आयोजित ‘पंजाबी गौरव सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे, जहां पंजाबी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सवमनाया जाएगा तथा उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान में इस समुदाय केविशिष्ट योगदान का अभिनंदन किया जाएगा। संगठनात्मक मजबूती, प्रबुद्ध युवाओं के साथ आत्मीय संवाद, देवभूमि के वीर शहीदों व पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समाहित करता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कायह दो दिवसीय प्रवास न केवल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं मेंनई ऊर्जा और संकल्प का संचार करेगा, बल्कि उत्तराखंड की जनता केसाथ भाजपा के प्रगाढ़ एवं निरंतर जीवंत जुड़ाव को भी और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

