Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

सावधान: एटीएम मशीन में जब अचानक निकला काफी लम्बा सांप, लाइन में खड़े लोग देखकर हुए हैरान- देखें वीडियो

लॉकडाउन की बीच सड़कों पर जंगली जानवरों को घूमते हुए देखा या सुना होगा लेकिन एटीएम मशीन में सांप को घुसते हुए शायद ही आपने कभी देखा या सुना होगा. जी हां हाल ही में गाजियाबाद के कविनगर गोविंदपुरम इलाके के एक बैंक के एटीएम मशीन में सांप का घुसते हुए वीडियो सामने आया है. आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं, लोग एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े हैं और एटीएम के अंदर सांप आराम से घूम रहा है.


ATM के बाहर खड़े लोगों को देखकर सांप को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिला तो वह एटीएम मशीन के ऊपर चढ़ गया और फिर धीरे से एटीएम के अंदर घुस गया. लेकिन दूसरी तरफ यह इस वीडियो को देखने के बाद एक चीज तो साफ है कि आगे से जब भी पैसा निकालने जाए तो एटीएम मशीन से सावधानी के साथ पैसा निकाले.
रिपोर्ट के मुताबिक सांप को एटीएम मशीन के आसपास घुमता हुआ देखकर गार्ड ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. साथ ही लोगों ने इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अपनी खास टीम को सांप का रेस्क्यू के लिए भेजा.

टीम मौके पर पहुंच कर सांप को एटीएम से निकालकर उसे जंगल में छोड़ दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले तमिलनाडु के एटीएम मशीन के आस पास भी सांप को देखा गया था. आपको बता दें कि यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग डर भी रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

Related posts

बादियों में मस्ती करते हुए बाइक पर सवार होकर जा रहे लड़कों की नजर अचानक सड़क पर जमे भालू की झुंड पर पड़ी-फिर क्या हुआ देखें वीडियो।

Ajit Sinha

राहुल गांधी बोले, बीजेपी और आरएसएस व कांग्रेस की विचार धारा के बीच में लड़ाई हो रही है-लाइव सुने

Ajit Sinha

बीती रात दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों हत्याएं करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई हैं-पुलिस की जांच जारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!