Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

हो जाओ सावधान: फरीदाबाद में आज रविवार को कोविड-19 के नए10 पॉजिटिव केस मिले: डीसी जितेंद्र यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज रविवार को कोरोना वायरस के 10 मामले पॉजिटिव आए है। वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है।   उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला मे 16 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 16 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 730 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1170518 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99884 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1069712 लोग नेगेटिव मिले।   

अब तक जिला में 922 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.26 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.02 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।   उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।   कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत  ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1025066 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1024883 हो गई है। इसके अलावा 183 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की आई भारी उछाल, नए मरीजों का आंकड़ा 5736 तक पहुंचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण : रेनू भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में हजारों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली शामिल हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x