Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी राजेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) को एचएपी मधुबन की पांचवीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है, इस पद का सुमेर सिंह(एचपीएस) के पास अतिरिक्त प्रभार था जिनको अब रिलीव कर दिया गया है।         

इसी प्रकार, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे  सुमेर प्रताप सिंह (आईपीएस) को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी तथा श्रीमती समिति चौधरी (आईपीएस) को हेडक्वार्टर पर लॉ एंड ऑर्डर का एसपी नियुक्त किया गया है। लॉ एंड ऑर्डर के एसपी पद के अतिरिक्त प्रभार से  राजकुमार वालिया (एचपीएस) को रिलीव कर दिया गया है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरेरा ने लगाया 50 लाख रुपये का जुर्माना

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस एक जुलाई से नए कानूनों के अंतर्गत करेगी कानूनी कार्रवाई- राकेश आर्य

Ajit Sinha

पानीपत में मुख्यमंत्री के आदेश पर 6 लोगों को एक तिहाई कीमत पर मिले सरकारी प्लॉट: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x