Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

कोर्ट, सेना, एयरपोर्ट, नौसेना पुलिस, प्रेस और अन्य पदनाम जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इत्यादि शब्दों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने वाहनों पर ‘नो वीआईपी सिंबल’ के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार, सरकारी और निजी वाहनों पर पदनाम, कार्यालयों का वर्णन और अनाधिकृत प्रतीक चिह्न के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।



कोर्ट, सेना, एयरपोर्ट/नौसेना पुलिस, प्रेस और अन्य पदनाम जैसे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इत्यादि शब्दों का प्रदर्शन तत्काल रूप से प्रतिबंधित है। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, अंबाला,गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल और रोहतक मंडल के आयुक्तों, सभी प्रबंध निदेशकों, बोर्ड और निगमों के मुख्य प्रशासकों और जिला उपायुक्तों तथा सभी उप-मंडल अधिकारियों को इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष 2010 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एसपी रैंक से डीआईजी पद पर किया प्रमोट।

Ajit Sinha

संचार और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी सेवाओं की अनुमति और नवी नीकरण कार्य में तेजी लाएं- संजीव कौशल

Ajit Sinha

पुलिस अकादमी मधुबन में पांच दिवसीय 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर का हुआ शुभारंभ

Ajit Sinha
error: Content is protected !!