Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के लिए बुरी खबर, बैंक ने चलाई बचत पर कैंची

कुछ साल पहले तक बैंकों में ब्‍याज मिलने की वजह से फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी FD करना फायदे का सौदा माना जाता था. हालांकि बीते कुछ समय से बैंकों की ओर से FD पर ब्‍याज दर में लगातार कटौती की जा रही है. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने FD पर ग्राहकों को झटका दिया है. दरअसल, एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की है.

यह कमी एक से 10 साल तक की एफडी पर 10 जनवरी से लागू हो गई है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी ग्राहक ने 2 करोड़ रुपये से कम का एफडी करवा रखी है उसे ब्‍याज पहले के मुकाबले कम मिलेगा. नए बदलाव के तहत बैंक ने एक साल से 10 साल की अवधि के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.25 फीसदी से कम कर 6.10 फीसदी कर दिया है.सात दिन से लेकर 45 दिनों और 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि की एफडी अमाउंट पर बैंक क्रमश: 4.50 फीसदी और 5.50 फीसदी ब्याज देगा.



वहीं 180 दिन से एक साल की कम अवधि की एफडी पर ब्याज 5.80 फीसदी होगा. बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देता है. इस हिसाब से उनके लिए एक साल से 10 साल की अवधि की एफडी पर ब्याज 6.60 फीसदी होगा. इससे पहले एसबीआई ने नवंबर महीने में फिक्‍सड डिपॉजिट पर ब्‍याज दरों में 0.15 फीसदी से 0.75 फीसदी तक की कटौती की थी.

Related posts

भूखे शख्स  के साथ बांटकर पुलिस अफसर ने खाया खाना, दरियादिली ने रातों रात बना दिया हीरो

Ajit Sinha

बाल अधिकार के क्षेत्र में बदलाव लाने वाले लोगों को डीसीपीसीआर के पहले चिल्ड्रन्स चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया

Ajit Sinha

200 -200 रुपए के नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!