अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में चल रहे मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 17वें संस्करण का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट की चैंपियंस ट्रॉफी पर बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीम ने कब्जा जमाया।ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि विकास माटा,प्लांट हैड, हीरो मोटर कोर्प- गुरुग्राम व धारूहेड़ा मौजूद रहे।इस मौके पर डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई, डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, एमआरईआई राजीव कपूर, एमडी एमआरईआई व सीईओ एमआरवीपीएल; डॉ. एनसी वाधवा, महानिदेशक, एमआरईआई; डॉ. संजय श्रीवास्तव – उपकुलपति एमआरआईआईआरएस; सरकार तलवार – निदेशक, खेल, एमआरईआई; सहित मानव रचना के वरिष्ठ गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसईसी-आरजेएमटी इंजीनियरिंग (फरीदाबाद) और बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) टीमों के बीच खेला गया। बेन एंड गॉज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 16 ओवर के इस मैच में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। टीम से प्रांजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया। आरजेएमटी से गेंदबाजी करते हुए शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में एसईसी – आरजेएमटी इंजीनियरिंग की टीम 12वें ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम से सुनील ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। बेन एंड गॉज़ ने 93 रनों से जीत हासिल की। बेन एंड गॉज़ से प्रांजल ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। आरजेएमटी से...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम: लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसके अनुसार गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 25...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागूहो गई है। अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती.जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है वे जारी रहेगा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के बारे शिकायत दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप बनाया है, जिस पर कोई भी नागरिक वीडियो व आडियो बना कर भेज सकता है,जिस पर 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी। यह एप चुनाव आयोग की पैनी नजर के रूप में कार्य करेगा मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज यहां पत्रकारवार्ता कर रहे थे। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था, आगामी चुनाव में मतदान बढ़े इसके लिए मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान में अवश्य भाग लें। राज्य में 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 मतदाता हैं।उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 2 लाख 64 हजार 760 है। इसी तरह से 100 से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 11 हजार 28 है। 120 आयु के 41 मतदाता हैं.ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से घर जाकर उनसे विकल्प लिया जाएगा कि वे मतदाता केंद्र में आकर मतदान करना चाहते हैं या फिर घर से। सर्विस मतदाताओं का संख्या 1 लाख 8 हजार 572 है. 18 से 19 आयु के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 65 हजार...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की अगुवाई में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने सनसिटी सेक्टर-36ए, रोहतक में स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद/बल्लभगढ़:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ई- टेंडर के जरिये वित्त वर्ष 2024-2025 लघु सचिवालय, सेक्टर 12 फरीदाबाद के सामने खाली...