अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने खंड शिक्षा अधिकारी,बल्लबगढ़ श्रीमती बलवीर कौर तथा खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद मनोज मित्तल के साथ एक...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फ़रीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में एन.आई.टी विधानसभा के नंगला मण्डल,तिगांव विधानसभा के सेहतपुर...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें व्यवस्था सुधारने के लिए 3 दिन कासमय दिया हैभीषण गर्मी में भी लोगों को बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति मिलने से नाराज विधायक राजेश नागर ने आज बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट पूछा कि बिजली की किसी प्रकार से कमी नहीं है तो लोगों को बिजली क्यों नहीं मिल रही है.आए दिन कहीं न कहीं बिजली की मरम्मत कहकर आपूर्ति काट दी जाती है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं.जहां जहां ओवरलोड अथवा अन्य कारणों से फॉल्ट हो रहे हैं तो उन्हें युद्धस्तर पर ठीक करवाया जाना चाहिए। वहीं ओवरलोड को कम करने के लिए ट्रांसफार्मर को बाईफर्केशन और ट्राइफर्केशन किया जाना चाहिए विधायक ने कहा कि बिजली कट से परेशान लोग आपको फोन करते हैं, लेकिन आप लोग उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। जिससे वह लोग बहुत परेशान हैं।मुझे इसका स्थायी हल चाहिए। फरीदाबाद अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार कक्कड़ के साथ हुई मीटिंग में विधायक राजेश नागर ने स्पष्ट कहा कि आज कल महामारी के कारण बच्चों का भी अधिकांश समय घर पर ही बीत रहा है। वह ऑनलाइन क्लासेस के जरिए पढ़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी बिजली की जरूरत है। नागर ने कहा कि आप किसी भी तरह से बिजली की बिगड़ रही आपूर्ति को नियंत्रण में लाएं.इस मीटिंग में ग्रेटर फरीदाबाद की कार्यकारी अभियंता उर्मिला ग्रोवर, ओल्ड फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता अमित कम्बोज, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पल्ला, खेड़ी कलां, बदरौला सब डिविजनों के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार,हेमन्त शर्मा, रजत कम्बोज सहित सभी कनिष्ठ अभियंता आदि भी मौजूद रहे। ...