Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला थाना सेक्टर -51 गुरुग्राम में दोनों पक्ष, लड़का -लड़की काउंसिलिंग के दौरान आपस में भिड़े, महिला पुलिस कर्मी से की मारपीट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लड़की -लड़का, दोनों पक्षों ने महिला थाना सेक्टर -51 गुरुग्राम में काउंसिलिंग के दौरान आपस में भिड़ने व मामले को शांत करा रही महिला पुलिस कर्मी के साथ धक्का -मुक्की व हाथापाई करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में थाना सेक्टर -50 गुरुग्राम में एक एफआईआर दिनांक 18.09 .2025 को दर्ज की गई थी, जांच के बाद थाना सेक्टर -50 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत गुरुवार को महिला थाना सैक्टर-51, गुरुग्राम में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि थाना महिला सैक्टर-51, गुरुग्राम में महिला सैल द्वारा 2 पक्षों (लड़का व लड़की) को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। कॉउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष आपस में जोर-जोर से चिल्लाते हुए झगड़ते हुए हाथापाई करने लगे तो पुलिस टीम द्वारा उनका बीच बचाव करने तथा उन्हें शांति से बात करने के लिए समझाया, परन्तु दोनों पक्षों के लोग नही माने और पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे को धक्का दिया जिसके कारण उसे  चोटें लगी। दोनों पक्षों द्वारा थाना में झगड़ा करने, पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुँचाई। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि  थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बुधवार को  वारदात को अंजाम देने वाली 5 महिलाओं सहित कुल 11 आरोपितों  को सेक्टर-51, गुरुग्राम से काबू करके  अनुसंधान किया गया। आरोपितों के नाम 1. पूजा, 2. सविता, 3. सुबोध, 4. रोहित, 5. राहुल, 6. मनीष, 7. वेदराम, 8. कमलेश, 9. अनिता, 10. विनीता व 11. विशाल सभी निवासी गुरुग्राम है। पुलिस टीम द्वारा  आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: एसबीआई बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बेटी की आधार कार्ड बनवाने आई एक महिला से किया बलात्कार -अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम की तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी तैयार किए जाएंगे वोटर्स पार्क-मुख्य सचिव

Ajit Sinha

पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, और खुद भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x