Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सहायक रजिस्ट्रार एवं आईसीडीपी की महाप्रबंधक भ्रष्टाचार के मामले में अरेस्ट, 1.30 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में की गई कार्रवाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सहकारी समितियों की सहायक रजिस्ट्रार जिनके पास एकीकृत सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) के महाप्रबंधक का प्रभार भी था को आईसीडीपी कार्यालय रेवाड़ी में 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाम अनु कौशिक, सहायक रजिस्ट्रार एवं महाप्रबंधक आईसीडीपी रेवाड़ी है।

गौरतलब है कि एंटी करप्शन ब्यूरो थाना गुरूग्राम द्वारा मुकदमा नंबर – 21/2023 में आईसीडीपी रेवाड़ी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहित एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा आईसीडीपी रेवाड़ी में विभिन्न कार्यों के लिए दी जाने वाली करोड़ों रुपये की वित्तीय अनुदान राशि में से आरोपियों द्वारा लगभग 1.30 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई थी। इस संबंध में एसीबी द्वारा रिकार्ड प्राप्त किया गया और जांच के दौरान आरोपी अधिकारी को एसीबी गुरुग्राम की टीम ने नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में अनुसंधान जारी है।

Related posts

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर ने फ्लैट के ड्राइंग रूम में खुद को गोली मार कर की आत्महत्या:देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिस घर में ड्राईवरी की नौकरी करता था, उसी घर की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर डाला, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय बीजेपी की बी-टीम की तरह काम करती रही इनेलो – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x