Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सब्जी के 260 रुपये मांगना दबंगों को नागवार गुजरा, दबंगों ने युवकों को जमकर पीटा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में दबंगों से सब्जी के 260 रुपये मांगना दबंगों को नागवार गुजरा, दबंगों ने युवकों को जमकर पीटा जिससे दोनों युवक घायल हो गए और दोनों घायलों ने भागकर अपनी जान बचाई. अब पीड़ितों की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को मेडिकल कराया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अस्पताल में इलाज करा रहे सलीम और जीशान की ये हालत सब्जी के 260 रुपये मांगने पर बनाई है। पीड़ितों का कहना है दादरी तहसील के सामने नीरज नाम का युवक चाउमिन की ठेली लगाता है। वे सब्जी बेचने का करते है नीरज 10-15 दिन पहले उनसे 260 रुपये की बंद गोभी खरीद कर ले गया था और पैसे बाद में देने की बात कही थी। आज जब वह और सलीम उसे पैसे लेने पहुंचे तो पहले टालमटोल किया और फिर अपने भाई और आसपास के लोगों को बुला कर उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने चाउमिन बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली कड़छी से वार किया इससे सलीम के सिर में गहरी चोट आई है उसे भी हाथों में चोट लगी है.पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत थाना दादरी में की है पुलिस अधिकारियों का कहना है,कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है. शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दबंगों के द्वारा एक के बाद एक दबंगई की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जिसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित होती ही नजर आती है।

Related posts

एसीबी ने हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व उनके ड्राइवर कुलबीर को ₹100000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में सरेराह एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x