Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

बडौली गांव की आशा वर्कर और बेटे को रंगे हाथों 45000रु के साथ लिंग जांच के आरोप में किया अरेस्ट, सरगना फरार- डॉ. विनय गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला फरीदाबाद और झज्जर की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने आज बडी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद में अवैध लिंग जांच के गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिविल सर्जन डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बरौली गांव में अवैध रूप से लिंग जांच का रैकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डा. हरीश आर्य के नेतृत्व में डाक्टर अजय और झज्जर टीम ने जाल बिछाकर इस काम की दलाल बडौली गांव की आशा वर्कर निर्मला और बेटे सुमित को रंगे हाथों 45000 रु के साथ लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस काम का सरगना दलाल अशोक भडाना फरार है। सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह मोटी रकम ऐंठ कर अवैध लिंग जांच करवाता था। गिरोह के खिलाफ सेक्टर-7 थाने में PNDT Act की धारा 4, 5(2) व IPC 420, 120B में मुकदमा दर्ज हो गया है। भ्रूण हत्या पर लगाम कसने व प्रदेश का लिंगानुपात सुधार हेतु स्वास्थ्य विभाग निरंतर लगा हुआ है।

Related posts

फरीदाबाद: एमसीएफ की डीलिमिटेशन/ वार्डबंदी का फाइनल ड्राफ्ट बना कर भेजा हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्यालय : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में लुटेरे बिल्डरों की मनमानी से फ्लैट्स खरीदारों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें, कई लोग गावं चुके है अपनी जिंदगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों व शोषित वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है, भाजपा सांसद अनिल जैन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x