Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एचवीपीएन से असगर अली को सबयूनिट प्रधान एवं हामिद खान को सचिव पद पर कर्मचारियों ने निर्विरोध चुना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियन्ता टीएस कार्यालय सेक्टर-23 स्थित डिवीजन की सब यूनिट का चुनाव एचवीपीएन से फरीदाबाद के सर्कल सचिव राजेश तेजपाल की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराए गए । कर्मचारी चुनाव के इस मौके पर डीएचबीवीएन के सर्कल सचिव सन्तराम लांबा, एनआईटी के कर्मचारी प्रधान विनोद शर्मा, ओल्ड फरीदाबाद के कर्मचारी प्रधान लेखराज चौधरी सहित भारी संख्या बल में एचवीपीएन से बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।

जिसमे समस्त कर्मचारियों दवारा चुने गए पदाधिकारियों में असगर अली एलडीसी को प्रधान, विपिन सिंह एलडीसी को उपप्रधान, हामिद खान जेई को सचिव, संजय वर्मा यूडीसी को सहसचिव, राजेंदर सिंह चपरासी को कैशियर, साजिद खान जेई को संगठनकर्ता के पद पर सभी कर्मचारियों ने अपनी स्वेछा और सर्वसम्मति से चुन लिया । चुनाव में चुने गए सभी नए कर्मचारी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रति गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई ।

इस अवसर पर नीलम, कीर्ति, सुशीला, नीलम मल्होत्रा, प्रीतम सिंह जेई, महेन्दर, शौकीन, सुन्दरलाल, मनीष, लालसिंह, विजय, कमल, राजेश, राकेश तलवार, सोनू गोला आदि सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

समर पाम्स सोसायटी में हुए आरडब्लूए के चुनाव में ब्रज बी शर्मा प्रधान,बबिता सिंह महासचिव व सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष चुने गए 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व – डॉ एम के सोनी

Ajit Sinha

बुजुर्ग महिला रामरती ने नगर निगम कमिश्नर यशपाल से कहा, मेरे मोहल्ले की सफाई करवा दो.पैजामा -कुर्ता सिल्वा दूंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x