Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बुजुर्ग महिला रामरती ने नगर निगम कमिश्नर यशपाल से कहा, मेरे मोहल्ले की सफाई करवा दो.पैजामा -कुर्ता सिल्वा दूंगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने आज सुबह वार्ड-32 में पड़ने वाले अजरौंदा गांव का दौरा किया और पाया कि गाँव में पहले से ही कुछ कूड़ा इकट्ठा हो रहा है और लोग उसके बदले में पैसा भी देते हैं। ऐसे ही घूमते हुए ताई रामरति से मुलाक़ात हुई जिन्होंने प्यार से घर पर बुलाया और चाय भी पिलाई।

उन्होंने वादा भी किया कि वो हमारे साथ सफाई के लिए गाँव के घरों में जाएगी और इस काम में मदद करेगी। गाँव के सभी लोग गंदगी एवं अन्य समस्याओं से दुखी है और उनसे निजात पाना चाहते हैं। यह वीडियो उन लोगों की आँखें खोलने का काम करेंगे जो कहते हैं गांव के लोग सफाई के बारे में जागरूक नहीं है और मदद नहीं करना चाहते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि गांवों के लोग किसी भी अन्य क्षेत्र के लोगों की तरह सफाई चाहते हैं और उसमें पूरी मदद करने के लिए तैयार हैं। ताई अगले शुक्रवार को पूरे गाँव में हमारे साथ जाएगी और हम पूरे गांव को साफ़ करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: कैली गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार भाई -बहन की दर्दनाक मौत, मासूम बच्चा गंभीर चोट लगने से हुआ घायल।

Ajit Sinha

संयुक्त किसान मोर्चा, फरीदाबाद ने आज लोहड़ी पर्व पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विरोधी कानूनों की प्रतिया जलाई  

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग:हरियाणा में 4 जून को बड़े मार्जिन से खिल रहे हैं 11 कमल के फूल : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x