Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन राष्ट्रीय हाइलाइट्स

सूरजकुंड मेला में फैशन शो में आर्टिस्ट ने बिखेरा जलवा,एक भारत श्रेष्ठ भारत को फैशन शो के माध्यम से आर्टिस्ट ने किया प्रदर्शित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सूरजकुंड(फरीदाबाद):सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के मुख्य चौपाल मंच पर शनिवार की संध्या में आयोजित फैशन शो कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक वेशभूषा से सजे मॉडल्स ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध साड़ियों और परिधानों को मंच पर प्रदर्शित किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का संदेश सशक्त रूप से सामने आया।

मुख्य चौपाल के मंच पर फैशन शो में आर्टिस्ट्स द्वारा बनारसी, कांजीवरम, पटोला, चंदेरी, भागलपुरी और फुलकारी जैसी पारंपरिक साड़ियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रत्येक प्रस्तुति के साथ संबंधित राज्य की सांस्कृतिक झलक, संगीत और लोकधुनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक, शिल्पकार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य भारत की समृद्ध हस्तशिल्प और वस्त्र परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित सूरजकुंड मेला में आयोजित फैशन शो ने न केवल दर्शकों को मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि भारतीय परंपरा, कला और शिल्प की विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस हुई और भी हाईटेक: अब मोबाइल पर, उंगलियों के इशारे पर होगा तफ्तीश का काम; 300 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाने की अपील की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में दिशा समिति की बैठक आयोजित — केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की अध्यक्षता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x