Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो लाख रुपए रिश्वत मामले में चुनाव कार्यालय गुरुग्राम का एक और कर्मचारी पकड़ा गया, चुनाव तहसीदार पहले ही पकड़ा जा चूका है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा कल गुरुवार को भ्रष्टाचार में मामले में सह-आरोपित सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव हरियाणा में उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां Requisition पर ली थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। भुगतान बिल उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग गुरुग्राम से बिलों की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय जिला गुरुग्राम से अनापति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता है। इस सम्बन्ध में वह रोहित सुहाग चुनाव तहसील दार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय, जिला गुरुग्राम से मिला इस पर उन्होंने कहा कि आपको अपने बिलों के भुगतान के लिए अनापति प्रमाण पत्र लेने के लिए 3,50,000/-रूपये नकद रिश्वत देनी होगी। इस पर उसके द्वारा बार -बार अनुरोध करने पर आरोपियों द्वारा 2,00,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

शिकायत कर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार, चुनाव कार्यालय जिला गुरुग्राम कोे 2,00,000/-रूपये (दो लाख रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। तथा रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 39 दिनांक 13.11.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना रा.स. एंव भ्र.नि.ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज किया गया है। 

Related posts

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में एसआईटी ने आज आठवें आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के दो लड़के व दिल्ली के एक लड़के बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी,पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश ने 13 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक” प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x