Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद में आगामी 27 अक्टूबर को मनेगी एक और दीपावली : कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज सेक्टर- 11 स्थित एक रेस्तरां में जन उत्थान रैली के विषय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा फरीदाबाद की धरातल पर 27 अक्टूबर को देश के जम्मू-कश्मीर प्रान्त में धारा 370 को खत्म करने वाले, बहिन-बेटियों के तीन तलाक को ख़त्म करने वाले, देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने वाले और नक्सलवाद क्षेत्रों में अमन चैन प्रदान करे वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह पधार रहे है।

गृह मंत्री के साथ- साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रेलमंत्री आश्विन वैष्णव, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रभारी देव, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राम विलास शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक व संगठन के कई कार्यकर्ता रैली में शिरकत करेंगे। जन उत्थान रैली में तमाम अधिकारीगण, पुलिस, प्रशासन के अधिकारीगण व आमजन उनके फरीदाबाद के आगमन को लेकर तैयारियां कर रहे है।

फरीदाबाद में होने वाली जन उत्थान रैली देश की ऐतिहासिक रैली होगी। फरीदाबाद विधानसभा में भाजपा ने एक से एक बढ़कर कार्य किए है और यह रैली भी जानदार और शानदार होगी। गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। पूरा शहर भाजपा के रंग में रंग जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ,विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता , विधायक नयन पाल रावत, पलवल के विधायक दीपक मंगला, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला पूर्व महामंत्री संदीप जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:शेर मोहम्मद उर्फ़ सेठी को एक शादी समारोह में गाली देना और उनके साथ मारपीट करना पड़ा महंगा, छह पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भूपानी के गांव सहरावक में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 कालोनियों की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाइक सवार दो कावड़ियों की उछल कूद करते वक़्त स्वंय के गाडी के चपेट में आने से एक की मौत, एक कांवड़िया घायल, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x