Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सगाई तोड़ने से नाराज लड़के ने आज दिन दहाड़े 19 वर्षीय लड़की की सरेराह पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी – अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्रामः मां के साथ जा रही एक 19 वर्षीय लड़की को मौलाहेङा, गुरुग्राम में एक शख्स ने सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिन दहाड़े हुई इस कातिलाना हमले में लड़की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,पर लड़की की मां इस दौरान हमलावर से भीड़ गई,और हमलावर को पकड़ कर पहले तो जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दे दी, और संबंधित थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर हमलावर को पकड़ लिया, और उसके खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके ,उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि लड़की के साथ हमलावर के साथ सगाई हुई थी, जिसे लड़की तोड़ दिया था। इसी बात से खफा होकर, आज शख्स ने सरेराह उसकी पेट चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस थाना पालम विहार, गुरुग्राम के एरिया के गांव मौला हेङा में एक 19 वर्षीय लड़की पर एक शख्स ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके कारण लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बारे थाना पालम विहार में मुकदमा दर्ज किया गया। दहिया का कहना हैं कि पुलिस थाना पालम विहार की पुलिस टीम ने हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को घटनास्थल से (मौलाहेङा, गुरुग्राम) से पकड़ लिया गया जिसकी पहचान रामकुमार (उम्र 23 वर्ष) के रुप में हुई, को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक लड़की अपने परिवार सहित मौलाहेङा गांव में रह रही थी तथा आरोपित शख्स राजकुमार भी मौलाहेड़ा गांव में रहा था। मूलरूप से ये दोनों ही जिला बदायूं (उ.प्र.) के ही रहने वाले हैं। इनके घरवालों द्वारा इन दोनों की सगाई की गई थी लेकिन किसी कारण से लडकी (मृतका) के घरवालों ने इनकी सगाई तोड़ दी थी, जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित ने मौका पाकर लड़की पर हमला कर दिया। पेट में चाकू से किए गए वार के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हौ गई। उनका कहना हैं कि आरोपित द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व मोबाइल फोन आरोपित के कब्जा से बरामद किया गया है। आरोपित को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गौर स्पोर्ट्स वुड सोसाइटी में 24वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायक की रहस्मयस्थिति में हुई मौत

Ajit Sinha

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक पंकज ने की तैयारियों की समीक्षा

Ajit Sinha

गुरुग्राम: 15 अगस्त को जिला में 5 अलग-अलग जगहों पर मंत्री व विधायक फहराएंगे तिरंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x