Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ओवर टाइम का पैसा न मिलने और सैलरी कम आने से नाराज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, गाड़ियों में की तोड-फोड- वीडियो देखें।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: त्यौहार का वक्त पर ओवर टाइम का पैसा न मिलने और सैलरी कम आने से नाराज कर्मचारियों के सब्र का पैमाना टूटा,  नोएडा सेक्टर-63 की ब्लूटुथ बनाने की कंपनी में जमकर हंगामा किया और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही कोतवाली 63 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को शांत कराया। पुलिस ने हंगामा कर रहे नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

ये टूटी हुई गाड़ियों और कंपनी में की गई तोड-फोड, ओवर टाइम का पैसा न मिलने और सैलरी कम आने से नाराज हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने की है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के डी- 216 में ब्लूटूथ बनाने की जैट टाउन इण्डिया प्रा. लि. नाम की कम्पनी है। इस कंपनी में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं।

इन कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उन लोगों से काम अधिक ले रही है और पैसे कम दे रही है। श्रम कानून का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कंपनी के कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की थी कि उन्हें ओवरटाइम के पैसे दिए जाएं। ओवरटाइम काम कराने के बावजूद उसके पैसे नहीं दिए गए। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन ने सैलरी भी कम दी है। कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की थी कि उन्हें ओवरटाइम के पैसे दिए जाएं, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें पैसों का भुगतान नहीं किया गया। 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि इस मामले में देर शाम को कुछ कर्मचारी कंपनी के एचआर से  बात करने गए थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि एचआर ने भी उनसे अभद्रता की। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

फिर कर्मचारी एकजुट होकर हंगामा करने लगे। कुछ कर्मचारियों ने प्रबंधन की आधा दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ कर दिए उन्हें गाड़ियों को पलट दिया। इस हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली 63 की पुलिस ने मौके पर कर पहुंच कर कर्मचारियों को शांत कराया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि नौ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

Related posts

पति की किसी और महिला से अवैध संबंध होने के विरोध करने पर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, और दोनों हाथ-पैर काट कर फेंक दिए।

Ajit Sinha

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, ऑपरेशन चला कर  कई शराब के ठेकों पर की छापेमारी। 

Ajit Sinha

एसीबी ने एएसआई व हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x