Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दलित समाज की मीटिंग से नाराज हथियारबंद दबंगों ने किया दलित परिवार पर हमला, एक दर्जन लोग घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली रबूपुरा क्षेत्र में स्थित कानपुर गांव में हथियारबंद दबंगों ने रविवार को अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर हमला कर दिया।  इस वारदात में अनुसूचित जाति के चार महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर तमंचे,  रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.  जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।  तीन घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया गया है।  सूचना मिलते ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज और अन्य अज्ञात सवर्णों के खिलाफ मुकदमा   दर्ज की गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दो टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

अनुसूचित जाति और जनजाति के घायलों का सिर्फ इतना कसूर था की अपने समाज की मीटिंग कानपुर गांव में कर रहे थे जहां पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे,  बैठक में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें संविधान की जानकारी दी और 17 तारीख को होने वाले जनसभा के लिए लोगों की भीड़ जुटाने के लिए बात की।  बैठक की खबर जब स्वर्ण लोगों के पास पहुंची तो  नाराज हो गए और तमंचे रॉड और धारदार हथियार के साथ दलित रामविलास के घर में घुसे और परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया और फायरिंग की. महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई उनके कुंडल छीन लिए गए उमेश, रितिक, कुमारी मोनिका, कुमारी प्रायासी को गंभीर चोटें आई हैं।  उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां से दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया गया है। उसमें रामविलास, पत्नी राजरानी, भतीजी मुस्कान, राजरानी की बहन गीता और रामविलास की बहू सुनीता घायल हो गए। इस दौरान सवर्णों ने जातिसूचक शब्दों बोलकर उन्हें अपमानित किया गया।  शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गए ।इस घटना के बाद कानपुर गांव में अनुसूचित जाति के लोगों के बीच दहशत का आलम है।  तनाव के चलते  गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  10 आरोपी जिनमें  विकास, राहुल, गौरव , रचित, हेमन्त व संदीप  और विपिन, अमरीश व केके शर्मा और भूपेन्द्र  एवं अन्य अजात लोग के खिलाफ नाम दर्ज और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  एडिशनल डीसीपी विकास पांडे का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

जाम से हलकान मां के अंतिम संस्कार में जा रही महिला किसानों के जाम में फंसी, किसानों के साथ में नोकझोंक वीडियो वायरल

Ajit Sinha

विकास चौधरी की हत्या में शामिल और फरीदाबाद व गुरुग्राम के पुलिस से 25 -25 हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया-वीडियो में सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आज 36 लाख रुपए लूट के मामले को सुलझाया, दो शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड, 7 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x