Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा के अट्टा मार्केट जैकेट न बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद ।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के अट्टा मार्केट में जैकेट न बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद, 2 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दुकान में घुस गए और दुकानदार को बुरी तरह पीटा. ये मारपीट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, मारपीट में गंभीर रूप से घायल दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली 20 की पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है.  जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है.सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो अट्टा मार्केट में जैकेट का कारोबार करने वाले आरोश नंदा के दुकान का है.

जिसमे साफ देखा जा सकता है, आरोश नंदा अपनी दुकान में बैठे हुए थे और 2 महिला ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान दो युवक दुकान में घुस आए जो हाथ में  डंडे लिए हुए थे.  इनमें से एक युवक बेरहमी से आरोश नंदा पर वार करने लगा,  इस दौरान डंडा टूट कर दूर गिर गया, लेकिन उस युवक ने मारपीट जारी रखी,

तभी वहां अनेक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक उस पर भी हाथापाई करता नजर आया. इस मार पीट की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया, कई लोग वहां पहुंच गए और इस मारपीट को रुकवाया. लेकिन तब तक नंदा का  सिर फट गया था और हाथ में भी चोट आई थी, उन्हें फौरन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

नोएडा ज़ोन-1 के एसीपी फर्स्ट रजनीश वर्मा ने बताया की मारपीट करने वाले आरोपी की पत्नी ने दुकान से एक जैकेट खरीदा था, और दो महीने बाद जैकेट को बदलने के आई थी, आरोश नंदा ने जैकेट को बदलने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने पति को बुला लिया,जो अपने साथी के साथ आकर आरोश नंदा के साथ मारपीट की। रजनीश वर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों के खिलाफ मुकदमा मारपीट की धाराओं दर्ज कर लिया गया था। लेकिन मेडिकल के आधार पर धारा 308 बढ़ाई गई है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

तनाव के कारण आत्महत्या: एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला

Ajit Sinha

गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x