Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कैमरों के माध्यम से किए गए ट्रैफिक चालानों के भुगतान के लिए खुला दरबार आगामी 13 अक्टूबर को लगाया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कैमरों के माध्यम से किए गए ट्रैफिक चालानों (ट्रैफिक पोस्टल चालान) का निपटारा करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा आगामी  13 अक्टूबर -2021 को खुला दरबार लगाया जाएगा। पुलिस की माने तो  वाहन मालिक आगामी 13 अक्टूबर -2021 को  सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक ट्रैफिक टावर सेक्टर-28, सुशांत लोक फेज-2, गुरुग्राम में अपनी एक आई. डी. के साथ व्यक्तिगत रूप में आकर चालान का भुगतान कर सकता है ।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हुए ट्रैफिक चालानों (पोस्टल ट्रैफिक चालानों) का निपटारा करने के लिए खुला दरबार लगाया जाएगा। इस खुले दरबार में कोई भी वाहन मालिक सीसीटीवी. कैमरों के माध्यम से हुए ट्रैफिक चालानों का निपटारा करना चाहते है वे वाहन मालिक अपनी एक आई.डी. और डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ खुला दरबार में अपने चालानों का भुगतान करा सकते है।  जिन वाहन मालिकों को अपने वाहन के चालान के सम्बन्ध में जानकारी नहीं है या डिजिटल भुगतान करना चाहते है वे सभी www.echallan.parivahan.gov.in पर जाकर अपने चालान का पता लगाकर भुगतान कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9999981800 पर भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि गुरुग्राम यातायात पुलिस आप सभी से अनुरोध करते हुए सूचित करती है कि आगामी 13 अक्टूबर -2021 को  सुबह 10 बजे से सांय 05 बजे तक ट्रैफिक टावर सेक्टर-28, सुशांत लोक फेस-2, गुरुग्राम में आकर आप अपने पोस्टल ट्रैफिक चालानों का भुगतान अवश्य करें।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष-2024 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मासिक रैंकिंग में 10वीं बार प्रथम स्थान पर रही हरियाणा पुलिस।

Ajit Sinha

सिटी फोरेस्ट में सीवरेज के शोधित पानी से विकसित की जाएंगी झीलें, लेपर्ड सफारी बनाने का भी किया जाएगा प्रयास: राव नरवीर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ₹ 3274.5 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध नशीली दवाइयों का विनष्टीकरण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x