Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा-जजपा गठबंधन मिलकर लड़ेगा ऐलनाबाद उपचुनाव,चेयरमैन सुभाष बराला को बनाया उप- चुनाव प्रभारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन मिलकर लड़ेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उपचुनाव के मद्देनजर वीरवार को चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सिरसा जिले की कोर कमेटी की बैठक बुलाई और उपचुनाव चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडौली, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू,सांसद सुनीता दुग्गल और जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला समेत कोर ग्रुप के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे l

बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर सिरसा जिले के कोर ग्रुप के साथ बैठकर उपचुनाव की रुपरेखा और तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को भाजपा और जजपा गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगा। प्रदेश भाजपा की तरफ से चुनाव को लेकर चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को प्रभारी नियुक्त किया गया है और इनके सहयोगी के नाते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक कमल गुप्ता, एस सी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में पार्टी ने चुनाव समिति की बैठक बुलाई है, जिसमे आगामी तैयारियों और उम्मीदवार के नामों को लेकर बातचीत होगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विद्यार्थी बोले, “थैंक यू हरियाणा सरकार, सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए”

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बाल दिवस के अवसर पर अंडर- 17 खिलाडिय़ों को दिया बड़ा तोहफा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x