
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, महिला की बहादुरी और शोर मचाने के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो वायरल पर वायरल हो रहा, बिसरख थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान आरोपी को पकड़ने प्रयास कर रही है, लेकिन इस वारदात को लेकर सोसाइटी में भारी रोष है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला अपने टॉवर की लिफ्ट से नीचे जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक, जो हेलमेट पहने हुए था, लिफ्ट में दाखिल हुआ। लिफ्ट के अंदर अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने घबराने के बजाय शोर मचाया और मुकाबला किया, जिससे डरकर स्नेचर बिना चेन लिए ही लिफ्ट से बाहर भाग निकला।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोसाइटी के निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। निवासियों ने मेंटेनेंस और सिक्योरिटी टीम को कट घरे में खड़ा किया है, हेलमेट पहनकर एंट्री कैसे? सोसाइटी के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड्स ने एक हेलमेट पहने हुए संदिग्ध व्यक्ति को अंदर और फिर लिफ्ट तक कैसे जाने दिया? निवासियों का आरोप है कि वे भारी मेंटेनेंस शुल्क देते हैं, फिर भी 5,000 से अधिक लोगों की आबादी वाली इस सोसाइटी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि, सोसाइटी के हर गेट पर ‘Face Recognition’ और सख्त एंट्री सिस्टम लागू हो। सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी जवाबदेही तय हो। पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द स्नेचर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करे। बिसरख थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

