Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी नारकोटिक्स सेल के एक एएसआई और दो हेड कांस्टेबल पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप, एक लाख रुपए बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल की टीम ने आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल, समालखा (जिला पानीपत) में तैनात एक एएसआई एवं दो हेड कॉन्स्टेबल के विरुद्ध रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों का खुलासा किया है।
रिश्वत मांगने का आरोप
प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपित पुलिसकर्मियों ने एक मादक पदार्थ से संबंधित मामले में कुछ व्यक्तियों के नाम हटाने के एवज में भारी रिश्वत की मांग की। आरोप है कि अलग-अलग व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए कुल बारह लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसमें से एक लाख रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिए गए थे।

सत्यापन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई
शिकायत के सत्यापन के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की गई, जिसके दौरान एंटी नारकोटिक सेल, समालखा परिसर से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। यह कार्रवाई पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए गवाहों की उपस्थिति में संपन्न की गई।
मिलीभगत और दबाव की पुष्टि
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित पुलिसकर्मियों ने आपसी मिलीभगत से रिश्वत की राशि प्राप्त की थी तथा शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कार्रवाई के पश्चात आरोपित पुलिसकर्मी फरार बताए जा रहे हैं।
मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट आरोपित शैकुल की मृत्यु के मामले में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, लाइन हाजिर।

Ajit Sinha

साइबर ठगों ने पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का भय दिखा कर महिला डॉक्टर से ठगे 60 लाख रुपए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x