Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण गर्मी के बीच आसमान बरसी बूंदे, भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मिली राहत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को सुबह आसमान में काली घटा छाने से अंधेरा छा गया. तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में तेजी से कमी आई और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे बादल छाये हुए है ये सक्रिय हुए मानसून की बारिश है। बीते दो महीने से भीषण गर्मी की मार झेल रहे नोएडा, ग्रेटर नोएडा वासियों को अचानक बदलाव से राहत मिली.

यहाँ का तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच गया था, तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली. गुरुवार को सुबह होते ही अंधेरा छा गया। काले घने बादलों ने यहां डेरा जमा लिया। सुबह नौ बजे के आसपास तेजी बारिश हुई। इसके बाद से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि क्योंकि पूर्वांचल में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका था। इसके बाद कुछ ही घंटों में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दस्तक दी है। इसकी वजह से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह बारिश के आसार है। बारिश से जल जमाव और पीक आवर में जाम लगने के आसार है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर है। ताकि कही जाम न लगे। यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी लेकर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है.  

Related posts

5 महिलाओं समेत सीटीईटी परीक्षा नकल कराने की योजना बनाते सॉल्वर गैंग के 18 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 15 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, नोएडा में प्राधिकरण की दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x