Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आम आदमी पार्टी ई -रिक्शा चालकों के साथ ,प्रशासन को ई-रिक्शा को बढ़ावा देना चाहिए- डॉ सारिका वर्मा, सुशीला कटारिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुड़गांव: गुड़गांव में 500 से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं और पिछले 3 दिन से ई -रिक्शा चालक परेशानी में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।  आज सदर बाजार में ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया तो उनके ऊपर लाठी बरसाई गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। डॉ सारिका वर्मा आम आदमी पार्टी बादशाहपुर अध्यक्ष ने बताया कि 100 से अधिक ई रिक्शा चालक आज कमिश्नर पुलिस दफ्तर गए और अपनी कठिनाइयों के लिए मदद मांगी। उनका कहना है कि गुड़गांव ट्रेफिक पुलिस उनको लाठी मार कर भगा देती है और होमगार्ड 50 से ₹100 रोजाना वसूली करते हैं और ना देने पर उन्हें गाड़ी रोकने नहीं देते।  डॉ सारिका ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑटो चालकों और ई रिक्शा चालकों के लिए पॉलिसी बनाई है जिसके तहत उन्हें पुलिस प्रशासन तक नहीं करता। 
आम आदमी पार्टी गुड़गांव महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने बताया कि गुड़गांव जैसे प्रदूषित शहर में ई-रिक्शा साफ इंधन वाला सार्वजनिक परिवहन है और प्रशासन को इनके खड़े होने के लिए स्टैंड बनाने चाहिए और पुलिस व होमगार्ड द्वारा तंग नहीं करना चाहिए। ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन के संयोजक राजेंद्र कुमार और सचिव सुनील यादव ने बताया कि गरीब आदमी के पेट पर रोजाना लात मारी जाती है जिसकी वजह से उनको घर चलाने में बहुत मुश्किल हो रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिलाया है कि दोनों चालक सचिन और यतिन को तुरंत प्रभाव से रिहा किया जाएगा और जो होमगार्ड सदर डाकखाना के पास उनसे वसूली कर रहे हैं उन्हें भी हटा दिया जाएगा। कल सुबह 11 बजे सचिवालय में ई रिक्शा चालकों और एमसीजी के अधिकारियों के बीच वार्तालाप होगी जहां उनके पार्किंग की जगह भी नियुक्त की जाएगी।   

Related posts

गुरुग्राम : भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के भरोसे उम्मीदवार बनाया: राव इंद्रजीत सिंह

Ajit Sinha

लड़की से बलात्कार, आरोपित ने जहरीला पदार्थ खा कर दी जान

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: हीट वेव की तैयारी और बिजली आपूर्ति निगरानी के संबंध में समीक्षा बैठक, गर्मियों में बिजली आपूर्ति रहेगी सुचारू – ए श्रीनिवास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x