Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय वीडियो

ऐश्वर्या राय का पुराना डांस वीडियो इस्टाग्राम पर हुआ वायरल, फिर तो चाहने वालों ने कर दी इंटरनेट पर कमेंट्स की बरसात, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि उनका यह डांस वीडियो ऐसी फिल्म का है, जो आजतक रिलीज ही नहीं हो पाई है. इस फिल्म का नाम ‘राधेश्याम सीताराम’ था, जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ सुनील शेट्टी नजर आने वाले थे. आज से 23 साल पहले इस फिल्म पर काम शुरू हुआ था.ऐश्वर्या राय को वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मैचिंग चोली के साथ पर्पल कलर का लहंगा पहन रखा है और भारी मेकअप के साथ खूब गहने भी पहन रखे हैं. ऐश्वर्या राय को वीडियो में सेट पर हंसते-मुस्कुराते हुए इस डांसिंग सीक्वेंस को फिल्माते देखा जा सकता है. इसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.


ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस पर अपनी रिएक्शन देते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत, हमेशा ही उन्हें सराहा है.” एक ने लिखा, “उनसे अपनी आंखें नहीं हटा पा रहा हं.” एक और कमेंट में लिखा गया,”आप पहले की ही तरह आज भी खूबसूरत हैं.” सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई सारे कमेंट उनके वीडियो पर आ रहे हैं. इस वीडियो को डेढ़ लाख बार देखा जा चुका है अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिल्म ‘फन्ने खान’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वो जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आएंगी.

Related posts

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान देशविरोधी है-बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा

Ajit Sinha

करोड़ो की डकैती डालने व सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित व 1.5 लाख रूपए का इनामी कुख्यात अपराधी अजय उर्फ़ विजय पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को लेकर जलबोर्ड की कार्रवाई शुरू, पहली एफआईआर दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!