Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिजली आपूर्ति में अब नहीं होगी देरी, डीएचबीवीएन ने जारी किए नए निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव व उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश जारी किए हैं। डीएचबीवीएन के स्टोर नियंत्रक एसएस कैन्तुरा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए फील्ड कार्यालयों को एलटी/एचटी केबल जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

निगम प्रवक्ता संजय चुघ के अनुसार, फील्ड अधिकारियों को अब आपात स्थिति में 300 मीटर तक की एलटी/एचटी केबल जारी करने के लिए कार्यकारी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को स्टोर नियंत्रक कार्यालय से अलग से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी समाप्त होगी।इसके साथ ही 63 एवं 100 केवीए क्षमता वाले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सामान्य होने के बाद उनकी आवंटन शक्तियां पुनः संबंधित ऑपरेशन के कार्यकारी अभियंता को सौंप दी गई हैं। इससे पूर्व ट्रांसफार्मरों की कमी के चलते यह अधिकार अस्थायी रूप से ऑपरेशन के अधीक्षण अभियंता स्तर पर दिए गए थे।निगम ने सभी सेंट्रल स्टोर, डिविजनल स्टोर तथा ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप (टीआरडब्ल्यू) कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल कर 16 लाख रूपए लूटने की कोशिश करने वाले 6 लूटेरे अरेस्ट

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं में बढ़ रहे स्तन कैंसर की शीघ्र जांच और पता लगाने के लिए ‘सवेरा’ कार्यक्रम की शुरूआत की

Ajit Sinha

खपत सुरक्षा जमा राशि पर बिजली निगम देगा 6.50 प्रतिशत ब्याज – विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x