Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी रद्द; सेना में बहाल होगी पुरानी भर्ती योजना – प्रियंका गांधी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर वीरभूमि हिमाचल और देश भर के नौजवानों की देशभक्ति की भावना पर प्रहार किया है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना रद्द की जाएगी और पुरानी भर्ती योजना को बहाल किया जाएगा।कांग्रेस महासचिव कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा के समर्थन में न्याय संकल्प सभा को संबोधित कर रहीं थीं। विशाल जनसमूह के बीच प्रियंका गांधी ने कहा, पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार की सभी नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए बनी हैं। मोदी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लाई, ताकि रक्षा में भी बड़े-बड़े खरब पतियों का हाथ हो। इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवा चार साल बाद फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। जब पुरानी पेंशन योजना की बात होती है तो मोदी सरकार कहती है कि पैसे नहीं हैं।

वहीं बड़े-बड़े खरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा, कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन लेकर आई थी। मगर भाजपा वन रैंक और तमाम अलग-अलग पेंशन कहती है। मोदी सरकार ने शहीदों में भी फर्क कर दिया है। अग्निवीर को शहीद होने पर न शहीद का दर्जा मिलेगा और न पेंशन मिलेगी। मोदी सरकार ने सेना में डिसेबिलिटी पेंशन भी खत्म कर दी। कांग्रेस महासचिव ने कहा, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के साथ छह उपचुनाव भी हैं, जिनपर आपकी राज्य सरकार का भविष्य निर्भर है। प्रधानमंत्री मोदी ने पैसे देकर भ्रष्टाचार से हिमाचल प्रदेश की सरकार गिराने की कोशिश की। मोदी और भाजपा का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। फिर चाहे जनता को गुमराह करना पड़े या उससे झूठ ही क्यों न बोलना पड़े।आपदा के समय प्रधानमंत्री पर हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन आपदा के समय अपना मुंह तक नहीं दिखाते। आपदा के समय कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने आगे बढ़कर लोगों की मदद की। लेकिन,नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता जनता को देखने तक तक नहीं आए। हिमाचल को आपदा के लिए मिलने वाली मदद की राशि भी रोक दी। कांग्रेस महासचिव ने कहा, हिमाचल में बड़े-बड़े खरबपतियों को तमाम कोल्ड स्टोरेज दे दिए गए। सेब के दाम अडानी और बड़े-बड़े खराबपति तय करते हैं। सेब के किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिलता। उन्होंने कहा, आज किसान और मध्यम वर्ग जूझ रहा है। युवा बेरोजगारी से परेशान है। आज 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी है।प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा कहती है कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने बीते दस वर्षों में देश की संपत्ति, बड़े-बड़े बंदरगाह, हवाई अड्डे, खदान अपने खरबपति मित्रों को सौंप दिए। यह कांग्रेस पार्टी ने अपने 55 वर्षों के शासन में कभी नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी भाजपा की तरह विधायकों को खरीद कर सरकारें नहीं गिराईं। 55 वर्षों में कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी नहीं बन पाई। वहीं भाजपा दस वर्षों में ही दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों को दोहराया और जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Related posts

यूपीए सरकार रिमोट से चलती थी, 2014 के बाद मजबूत हाथों में देश का नेतृत्व: जयराम ठाकुर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज एक कंपनी के निदेशक को करोड़ों  के गबन और हेराफेरी के आरोप में किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

बीती रात फर्नीचर की कई दुकानों में लगी भयंकर आग, आप स्वंय देखिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x