Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गो को अरेस्ट कर, इनके कब्जे से 2 पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा , सेक्टर -31 की टीम ने आज दो अलग -अलग स्थानों से लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। ये खुलासा आज डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए। इस दौरान उनके साथ एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान भी मौजूद थे। 

डीसीपी क्राइम राजीव देशवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अपराध शाखा सेक्टर -31, निरीक्षक व प्रभारी आनंद कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई  करते हुए जसप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ अम्मू व रोबिन सोनी उर्फ रिंकू निवासी श्री गंगानगर, राजस्थान को अलग-अलग स्थानों क्रमशः बस क्यू शैल्टर एनएच-48 सेक्टर-31, गुरुग्राम के नजदीक सुभाष चौक, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित अरेस्ट  किया।

उनका कहना हैं कि पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जा से 2 पिस्टल (1+1) व 4 जिंदा कारतूस (2+2) बरामद करने पर इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर-40 व थाना सदर, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज करके अरेस्ट  किया गया। आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह लॉरेन्स गिरोह के सदस्य है लॉरेन्स बिश्नोई के कहने अनुसार अपराधिक वारदातों को अंजाम देते है। इनके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगडे व अवैध हथियार रखने के 3 मामले दर्ज है। यह गुरुग्राम में फरारी काट रहे थे तो पुलिस ने इन्हें अरेस्ट कर लिया। आरोपितों से गहनता पूर्वक पूछताछ की जा रही है। इन्हें आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी (Extortion) कॉल्स पर लगेगी लगाम-देश में पहली अनूठी पहल-डीजीपी

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस ने नकद परिवहन में शामिल निजी सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने के लिए कदम उठाया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की पीएफडब्ल्यूएस ने आदर्श सभागार, पीएचक्यू में 54वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x