Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

अपनी शादी में जमकर नाचीं अभिनेत्री दिशा परमार, वायरल वीडियो को खूब देखा जा रहा है-आप भी देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: राहुल वैध्य और दिशा परमार की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई है.शादी के पहले से उनके फोटो और वीडियो वायरल होने शुरु हो गए थे. सगाई में राहुल वैध्य ने दिशा को घुटनों के बल बैठ रिंग पहनाने से लेकर रिसेप्शन पार्टी के वीडियो सामने आ रहे हैं. वहीं उनकी पहली रात का किस्सा भी राहुल ने बड़े मजे से सुनाया था. इसी के बाद अब दिशा का एक शानदार डांस वीडियो सामने आया है.जिसमें वो राहुल के साथ जबरदस्त तरीके डांस से करती दिखाई दे रही हैं.


राहुल वैध्य और दिशा परमार का ये डांस वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि,राहुल और दिशा ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ सॉन्ग पर ताल से ताल मिलाते हुए नाचते नजर आ रहे हैं.

वहीं दिशा ने ‘दुप्पटा मेरा’ सॉन्ग पर झूमकर डांस किया. दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिशा ने ब्लू कलर का सिमर का खूबसूरत सा लेहंगा पहना हुआ है. जिसमें उनका लुक काफी शानदार लग रहा है. साथ ही दोनों इतने एनर्जेटिक है कि सभी उनके डांस को देखते रह गए.

Related posts

दिल्ली में संघ ने खोला देशभर के किसानों की परेशानियों को सुनने हेतु किसान संघ केंद्रीय कार्यालय: मोहन भागवत ने किया उद्घाटन 

Ajit Sinha

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रेसलर बजरंग पुनिया ने की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

Ajit Sinha

दिवाली पर सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x