Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई

अभिनेत्री अमिका शैल नजर आएंगी वीडियो कॉल में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मुंबई: अभिनेत्री अमिका शील को जल्द ही देश में लॉन्च हो रहे एक नए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर “वीडियो कॉल” नामक वेब सीरीज़ में देखा जा सकता है। यह हॉरर जॉनर की सीरीज़ प्यार और विश्वासघात के बारे में है।

इस अवसर पर अमिका ने कहा “पोस्ट महामारी हम सभी झूम कॉल्स,फेसटाइम,गूगल मीट्स आदि कर रहे हैं। वीडियो कॉल हमारे जीवन का एक महत्व पूर्ण हिस्सा बन गया हैं, क्योंकि हम महामारी की वजह से घरों से बाहर नहीं जा सकते हैं। यह वेबसेरीज़ इसी विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में प्रेम और विश्वासघात दिखाया गया है – यह प्रेम कहानी उन कहानियों से बहुत अलग है जो हमने अब तक देखी है। ”बातचीत को जारी रखते हुए अमिका ने कहा “हॉरर एक दिलचस्प शैली है जो कहानियों में एक्सपेरिमेंट करने की अपार गुंजाइश देती है। मुझे उम्मीद है कि हॉरर शैली पसंद करने वाले दर्शकों को यह सीरीज भी पसंद आएगी “

Related posts

लॉकडाउन के दौरान एक शख्स बीच सड़क पर एक गधे से बात कर रहा हैं, इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं आप भी देखिए। 

Ajit Sinha

‘द कपिल शर्मा शो’ की चिंकी -मिन्की ने ‘केयर नी करदा’ सॉन्ग पर किया डांस, धमाल मचा रहा है-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

तलाक के बाद महिला को ऑनलाइन हुआ ‘प्यार’, 82 लाख रुपये का चूना लगाकर प्रेमी हुआ फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x