Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चार साल की मासूम को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले आरोपित, पुलिस मुठभेड़ में घायल- अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:विकृत मानसिकता के कारण चार साल की मासूम को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले आरोपी को थाना फेज- टू पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है,उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस बरामद किया है. उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल प्रमोद दास को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है, सहरसा, बिहार का रहने वाला प्रमोद दास इस समय नोएडा के सेक्टर – 83 स्थित याकूबपुर गांव में रहता हैं और 14 तारीख को उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 4 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसे अपनी विकृत मानसिकता के कारण दुष्कर्म का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी ने बताया कि पुलिस की लगातार दी जा रही दबिश से बचने के लिए आरोपी शहर छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस ने उसे सेक्टर- 83 मेट्रो स्टेशन के पास घेर कर पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस टीम कर फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गई. गोली लगने से वह गिर पड़ा, पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Related posts

पवन प्रॉपर्टी कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकडे गए।

Ajit Sinha

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सलमान और हरीश को बदमाशों ने मारी गोली हालत गंभीर।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा से एनएच मेमोरियल ड्राइव रैली को थल सेना अध्यक्ष एमएम नरवाणे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x