Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

यूआईडीएआई नियमों के तहत नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं आधार ऑपरेटर :एडीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम जिले में कार्यरत आधार ऑपरेटर अपना कार्य पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ करें। नागरिकों का नया आधार कार्ड बनाने व नाम, पता व जन्म तिथि आदि में बदलाव के कार्य यूआईडीएआई द्वारा तय मापदंड व दिशा निर्देशों के तहत ही करना सुनिश्चित करें। उक्त दिशा निर्देश एडीसी हितेश कुमार मीणा ने गुरूग्राम के हीपा में उपस्थित चार जिलों के आधार ऑपरेटर को दिए। आधार ऑपरेटर को प्रशिक्षित करने के लिए यह कार्यशाला यूआईडीएआई द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि आधार ऑपरेटर नागरिक के आधार में संशोधन अथवा नया आधार कार्ड बनाने के लिए संबंधित डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड कर रहे हैं।

ऐसे में किसी भी डॉक्यूमेंट की गलत कॉपी अपलोड होने से नागरिक का आवेदन रद्द हो जाता है। इसके साथ ही यूआईडीएआई द्वारा आधार ऑपरेटर की आईडी भी कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में नागरिक सेवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जोकि किसी भी रूप में स्वीकार्य नही है। उन्होंने कहा कि आज की यह कार्यशाला इस संदर्भ में आयोजित की गई है कि कैसे हम यूआईडीएआई के नियमों व दिशा निर्देशों की पालना करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवा दे सकते हैं। एडीसी ने कहा कि सभी आधार ऑपरेटर उनके सेवा केंद्र पर आने वाले नागरिकों को 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए भी प्रेरित करें।कार्यशाला को उपनिदेशक तरुण कटारिया, गौरव शर्मा व विवेक ने भी संबोधित किया।

Related posts

डीसी अमित खत्री के आदेश पर आज बुधवार को 45 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Ajit Sinha

40 हजार लोगों को ऑफलाइन ट्रेनिंग का वर्ल्ड रिकार्ड वेलनेस कंपनी एडब्ल्यूपीएल के नाम

Ajit Sinha

दिल्ली की दादी ने सीएम मनोहर लाल को ट्विटर पर जन्म दिन की बधाई क्या दी ,पुलिस उनकी पोती घर जन्म दिन मनाने पहुंच गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x