Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

20 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा, बदमाशों को सप्लाई देने आया था। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अन्तर्राजीय हथियार तस्कर को वीरवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के पास से  पुलिस ने 20  पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस को बरामद किए हैं। पकड़े गए हथियार तस्कर के खिलाफ थाना स्पेशल सेल में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।  

डीसीपी स्पेशल सेल, पी. एस. कुशवाह का कहना हैं कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक गुप्त सूचना मिली कि एक शख्स भारी संख्या में गोला बारूद व हथियार का एक खेप लेकर दिल्ली में अपराधियों को सप्लाई देने के लिए अक्षरधाम मंदिर, नेशनल हाइवे -24 के नजदीक आने वाला हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेकर उन्होनें एक विशेष टीम गठित की और  गठित की गई टीम को मुखिबर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनकी टीम ने हथियार तस्कर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इसके थोड़ी के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाला शख्स एक बैंग लेकर आता हुआ दिखाई दिया



जैसे ही वह शख्स उनके नजदीक पहुंचा तो उनकी टीम ने उसे चारों तरफ से दबोच लिया। जब उसकी बैग की तलाशी उनकी टीम ने ली तो उसमें से 312 बोर के 20 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू देशी निवासी  बुलढाणा, महाराष्ट्र बताया हैं। उनका कहना हैं कि उसने यह भी बताया कि हथियारों का यह खेप निम्लिखित बदमाशों को सप्लाई देने लिए लाया था।  

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ते अपराध के खिलाफ सेव फरीदाबाद के साथ एकजुट हुआ सभ्य समाज।

Ajit Sinha

बीजेपी ने होने वाले विधान परिषद दिवार्षिक चुनाव हेतु 13 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की हैं, युपी के 9 व महाराष्ट के 4 हैं।

Ajit Sinha

हथौड़े, लाठी -डंडों से पीट -पीट कर अधमरा करने के मामले में क्राइम ब्रांच , पलवल की टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!