

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (रा.स. एवं ए.सी.बी.), गुरुग्राम की टीम ने आज मंगलवार को एक सशक्त कार्रवाई करते हुए कपिल पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव पलड़ा, थाना बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम, हाल तैनात हेल्पर, नगर निगम गुरुग्राम को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 05 दिनांक 03.03.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 308(2) बीएनएस के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं ए.सी.बी., गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित ने उसके घर के निर्माण कार्य को न रुकवाने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 40,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत प्राप्त होते ही ए.सी.बी. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि लेकर आरोपित के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपित कपिल ने शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय के बाहर से रंगे हाथ काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है।

जनसाधारण से अपील:
यदि कोई सरकारी कर्मचारी/अधिकारी किसी भी कार्य के बदले आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022 पर संपर्क करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

